टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को बताया फालतू, Munawar Faruqui को लेकर हुई लड़ाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 7, 2024, 11:18 AM IST

Bigg Boss 17: वीकेंड पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। दोनों के बीच में हर छोटी-छोटी बात पर लड़ाई होती है। टास्क में अंकिता विक्की से ऊपर मुनव्वर को रखती है जिस वजह से दोनों की बहस होती हैं।

Image

Vicky- Ankita Fight Bb 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। वीकेंड का वार पर घरवालों ने टास्क के दौरान अपनी भड़ास निकाली। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) को फालतू को टैग देती है और कहती हैं मुझे नहीं पता कि वो क्यों हर झगड़े पर पड़ता है। इस बात से विक्की हैरान रह जाते हैं। वो अंकिता से कहते हैं कि मंकू गेम शो के बाहर भी हमारा रिश्ता है जो लगता है तू भूल गई है।

अंकिता कहती हैं, मैं कुछ नहीं भूली हूं। तुझे लगता है कि मैंने तेरे ऊपर मुनव्वर को चुनूंगी। विक्की कहते हैं लगता नहीं है तूने अभी तो सबके सामने यहीं किया है।

विक्की और अंकिता में हुआ बड़ा झगड़ा

इस हफ्ते वीकेंड पर तब्बू घर मेंल बतौर गेस्ट एंट्री लेनी वाली है। प्रोमो में सलमान और तब्बू डांस करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा भाईजान घरवालों को टास्क देते हैं कि आप को एक सदस्य की बेइज्जती करनी है लेकिन प्यार से। मुनव्वर मन्नारा का नाम लेकर कहते हैं कि वो अभी विक्की भैया की पतंग बनी हुई है। इस पर मन्नारा कहती हैं तुम्हारी भी बहुत पतंगे हैं। इस पर मुनव्वर कहते हैं मुझसे बाहर आओ मन्नारा। घर में फैमिली वीक होने वाला है। घरवालों के साथ रहने के लिए उनकी फैमिली आने वाली हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article