बॉलीवुड

Dunki Box Office Collection: 'गदर 2' के रिकॉर्ड को पछाड़ देगी शाहरुख खान की फिल्म, देखें पूरी कमाई

Shah Rukh Khan's Dunki Box office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'डंकी' (Dunki) की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला है। अर्ली ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान जिस तरह कमाई कर रही है वो आने वाले दिनों में सनी देओल की 'गदर 2' को मात दे देगी।

Image

Shah Rukh Khan and Sunny Deol

Dunki Box office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'डंकी' (Dunki) ने 21 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी। साल 2023 में 'पठान' और 'जवान' की धांसू सफलता के बाद मेकर्स ने शाहरुख खान की तीसरी फिल्म 'डंकी' को भी उसी साल रिलीज किया। उनका यह फैसला काफी हद तक सही रहा है। फिल्म घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। 18 दिनों में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब ये फिल्म धीरे-धीरे 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

सैकनिल्क के मुताबिक शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' ने घरेलू बाजार में बॉक्स ऑफिस पर 250.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरी ओर दुनिया भर में फिल्म ने164 करोड़ रुपये की कमाई की है। इंडस्ट्री ट्रैकर के मुताबिक शाहरुख की फिल्म ने अब तक 414.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब जल्द ही सनी देओल की 'गदर 2' का बॉक्स ऑफिस पर बड़ी आसानी से तोड़ सकती है।

'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह फिल्म है जब शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और विक्रम कोचर जैसे कई बेहतरीन एक्टर्स लीड रोल में शामिल है। फिल्म के बजट की बात करें तो इसे केवल 80 से 100 करोड़ रुपये के अंदर ही बनाया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article