टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Abhishek Kumar फिर से करेंगे घर में एंट्री! शो में लगाएंगे समर्थ-ईशा की वॉट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 6, 2024, 01:18 PM IST

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार पर सलमान खान लगाएंगे ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की क्लास। अभिषेक फिजिकल वॉयलेंस की वजह से घर से बाहर हो गए है। क्या वीकेंड पर अभिषेक की शो में होगी फिर से वापसी?

Image

Bigg Boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में आज का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स से इस हफ्ते का हिसाब लेंगे। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान सभी घरवालों से समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर सवाल पूछते हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने जो किया वो गलत था। लेकिन क्या समर्थ सही था। उसने अभिषके को जिस लेवल पर प्रवोक किया वो सही था ईशा। आप अभिषेक की जगह होती तो क्या करतीं? ईशा ने जवाब दिया सर मैं मार देती।

अंकिता लोखंडे ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए अभिषेक को बाहर कर दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अभिषेक को सपोर्ट कर रहे हैं।

घर में होगी अभिषेक की री एंट्री

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शो के होस्ट सलमान अभिषेक को वीकेंड पर वापस लेकर आएंगे। इतना ही नहीं, अभिषेक अभी तक घर से एविक्ट हुए ही नहीं है। उन्होंने उसी कपड़ों में वीकेंड का वार शूट किया जो एक दिन पहले पहने थे। अभिषेक की एंट्री होती है या नहीं इसके देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए औरा, अरुण माशेट्टी, अभिषेक कुमार, आयशा खान और समर्थ जुरेल नॉमिनेटेड हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, समर्थ और औरा में से कोई एक घर से बेघर हो सकता है। मेकर्स ने अभी तक किसी नाम को ऑफिशियल नहीं किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article