Bigg Boss 17: मुनव्वर ने ऐश्वर्या-नील पर गिराई नॉमिनेशन की दीवार, बिग बॉस ने फिर बांटा कंटेस्टेंट्स का मकान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 24, 2023, 11:54 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स के मकान को बदल दिया है। नए मकान में एक बार फिर सबकी गेम बदलने वाली है। ये ट्विस्ट घरवालों के लिए भी किसी झटके से कम नहीं है। वहीं, मुनव्वर घर से बेघर होने के लिए ऐश्वर्या और नील को नॉमिनेट करते हैं।

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में छाया हुआ है। इस बार शो की थीम सिंगल वर्सेज कपल्स है। घर को दिल, दिमाग और दम के तीन हिस्सों में बांटा गया है। शो में पहले दिन बिग बॉस ने घरवालों को अपनी मर्जी से मकान चुनने का मौका दिया था। कंटेस्टेंट्स को घर में एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है। कुछ कंटेस्टेंट्स अपना घर बदलना चाहते हैं। अब बिग बॉस फिर से कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग घर में शिफ्ट करेंगे। लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स को अपने हिसाब से अलग-अलग घर में बांटेंगे। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

End of Feed