Bigg Boss 17 Promo: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में छाया हुआ है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच हर छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा हो रहे हैं। घर में एक तरफ जहां दोस्त दुश्मन बन रहे हैं तो दूसरी तरफ दुश्मनियां दोस्ती में बदल रही हैं। शो में मुनव्वर और मन्नारा के बीच में जमकर झगड़ा हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में मुनव्वर और मन्नारा के बीच में बहस होती दिखाई दे रही हैं। हालांकि दोनों के झगड़े का कारण सामने नहीं आया है।
Bigg Boss 17 Promo (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Dinesh Phadnis Death: 57 साल की उम्र में CID फेम फ्रडेरिक्स का हुआ निधन, वेंटिलेटर पर थे एक्टर
वीडियो में मन्नारा मुनव्वर से कहती हैं कि आप मेरे दिमाग वाले पुराने दोस्त नहीं हो। आप बदल गए हो। आपकी बातें मुझे हर्ट कर रही हैं। मुनव्वर वहां से उठकर जाने लगते हैं। मन्नारा रोकने की कोशिश करती हैं। लेकिन मुनव्वर चले जाते हैं। दोनों के बीच पहली बार इतना बड़ा झगड़ा हुआ है।
मुनव्वर और मन्नारा के बीच हुआ बड़ा झगड़ा
मुनव्वर और मन्नारा के बीच में लंबे समय से चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। दोनों की दोस्ती में दरार दिखाई दे रही हैं। घर में दोनों एक- दूसरे के संग पहले जैसी मस्ती करते हुए नजर नहीं आते हैं। गेम की शुरुआती हफ्तों में दोनों की दोस्ती ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फैंस चाहते हैं कि दोनों अपनी दुश्मनी को भूलाकर फिर से दोस्ती कर लें।
