Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 के मेकर्स शो को और भी मजेदार बनाने के लिए हर दिन कोई ना कोई ट्विस्ट और टर्न्स ला रहे हैं। ऐसे में ये देख फैंस के बीच शो को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। हार बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही कंटेस्टेंट को वीकेंड के वार पर क्लास लगाते हैं। शो में अभिषेक और ईशा के चल रहे सुलझते-बिगड़ते रिश्ते को लेकर फैंस काफी एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में ये देख रिश्ते में मसाला लगाने के लिए मेकर्स ने एक बड़ी चाल खेल दी है। इस बातका खुलासा रिलीज हुए प्रोमो से हुए है, देखिये टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
दरअसल शो में ईशा मालवीय (Isha Malviya) के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) की एंट्री होने जा रही है, जिसका खुलासा बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में साफ़ हो गया है। ऐसे में एक और हसीना की एंट्री होने जा रही है, जिसका नाम सामने नहीं आया है। समर्थ प्रोमो में बताते हैं की उनकी पहली मुलाकात ईशा से भोपाल में हुई थी, साथ ही वो दोनों एक साल से रिलेशनशिप में है। अब ये देखना दिलचस्प होने वाला है की समर्थ की एंट्री से घर में क्या हंगामा होने वाला है।
साथ ही अभिषेक (Abhishek Kumar) और ईशा का लव हेट वाले रिलेशनशिप को लेकर भी जंग छिड़ने वाली है। फैंस इस लव ट्राइंगल देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। साथ ही इस बार शो से बेघर होने के लिए सना, तहलका, खानजादी, नीला, सोनिया और ऐश्वर्या शर्मा नॉमिनेटेड है।
