Bigg Boss 17 Promo: बाबू भैया ने फिर रोया पक्षपात करने का दुखड़ा, बिग बॉस ने लगाई लताड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 27, 2023, 01:15 PM IST

Bigg Boss 17 Promo: शो में बाबू भैया अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अनुराग ने एक बार फिर पक्षपात का रोना रोया है। उनका कहना है कि मेकर्स अंकिता लोखंडे पर मेहरबान है। उनका बस चले तो वो उसे ट्रॉफी दे दें। इस बात पर बिग बॉस भड़क जाते हैं।

Bigg Boss 17 Promo: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में बना हुआ है। शो की शुरुआत से अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) उर्फ बाबू भैया लगातार मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अनुराग और बिग बॉस के बीच में जंग का ऐलान हो गया है। क्या अनुराग को होगा अपनी इस गलती का पछतावा। प्रोमो में अनुराग कहते हैं कि अंकिता जी अपने कॉन्ट्रैक्ट में लिखवाकर आई थी कि सो सकते हैं। इनको तो ट्रॉफी दे दो यार मुझे तो घर ही भेज दो यार। अनुराग के बार-बार इस तरह से बोलने पर बिग बॉस भड़क गए।

bb (16)

Biggboss 17 promo (credit pic: instagram)

बिग बॉस ने कहा, अनुराग बाबा आप मौहले में यहां वहां बैठकर घरवालों के कान भर रहे हैं। आप करते रहिए ऐसा अब सामने से मेरा वॉर भी आएगा। तैयार रहना।

End of Feed