Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी की मां ने किया था सुसाइड, दर्दभर रहा था कॉमेडियन का बचपन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 2, 2023, 12:49 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में मुनव्वर फारुकी ने अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि मेरा बचपन बहुत दर्दभरा रहा है। मेरा पूरा परिवार कर्ज में डूबा हुआ था। इस वजह से मेरी मां ने सुसाइड कर लिया था।

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। अपने गेम से मुनव्वर फैंस को जमकर इंप्रेस कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं सेलेब्स भी मुनव्वर की गेम को पसंद कर रहे हैं। ऐसे में तय है कि कॉमेडियन फिनाले तक जरूर पहुंचेंगे। बिग बॉस के घर में मुनव्वर ने बताया कि उनका बचपन बहुत गरीबी में बिता है। हमारे घर में एक टाइम रोटी और सालान बनता था तो दूसरे टाइम सालान और चावल। हमने कभी तीसरी चीज देखी ही नहीं।

इस पर रिंकू पूछती हैं कि मुना तेरी मां का निधन कैस हुए था? मुनव्वर कहते हैं कि सुसाइड किया था उन्होंने। उनके पास बहुत सारे कारण थे। पहले तो वो अपनी शादी में खुश नहीं थी। दूसरा मेरे बाप पर बहुत कर्जा था। मेरी मां पर भी कर्जा था। उस पर 3500 रुपये का कर्जा था। 3500 के लिए उसने सुसाइड कर लिया। मैंने पढ़ाई छोड़ दी थी और मैं काम करने लगा था।

End of Feed