Bigg Boss 17: आयशा खान ने खोली Munawar Faruqui की पोल, कॉमेडियन को फूट-फूट कर रोते देख यूजर्स बोले-ड्रामेबाज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 18, 2023, 11:26 AM IST

Bigg Boss 17: घर में आते ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान ने आते ही मुनव्वर फारुकी की चेहरा बेनकाब कर दिया। उन्होंने घरवालों को बताया कि मुनव्वर एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहे थे। मुनव्वर ने खुद पर लगे इल्जामों को लेकर सफाई दी। इस दौरान मुनव्वर फूटफूट कर रोते हुए नजर आए।

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल आयशा खान (Ayesha Khan) ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ले ली है। शो में आते ही आयशा ने मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) से ताबड़तोड़ सवाल किए। उन्होंने कहा कि आप एक साथ दो लड़कियों को डेट नहीं कर रहे थे। आप शो में कह रहे हैं कि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ है। क्या सच है। मुनव्वर मानते हैं कि शो में आने से पहले उनका ब्रेकअप हुआ था। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

End of Feed