Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो की थीम सिंगल वर्सेज कप्लस है। घर में कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से जमकर बवाल मचा रहे हैं। फैंस ने बिग बॉस 17 को हिट बता दिया है। घर में मुनव्वर और मन्नारा की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में कल मन्नारा और अंकिता लोखंडे के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान मुनव्वर का सॉफ्ट साइड देखने को मिला।
bigg boss 17 (credit pic: instagram)
मुनव्वर ने कहा कि वो हर हालत में मन्नारा को प्रोटेक्ट करेंगे। घर में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। मन्नारा घर में सब्जी काटती है और मुनव्वर बार- बार उसे ध्यान से काम करने के लिए कहते हैं। मन्नारा से झगड़ने के बाद अंकिता की लड़ाई मुनव्वर से होती है। मुनव्वर अंकिता से बात करने की कोशिश करते हैं। लेकिन अंकिता बात करने से मना कर देती हैं। झगड़े के बाद मुनव्वर और मन्नारा में दोस्ती हो जाती है।
मुनव्वर- मन्नारा की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल
अंकिता मन्नारा को बच्ची कहती है। इस वजह से दोनों के बीच में जमकर झगड़ा होता है। घरवाले मन्नारा को समझाते हैं कि अंकिता ने पॉजिटिव में कहा है। लेकिन मन्नारा कुछ भी सुनने के मूड में नहीं थी। इस बार घर से बेघर होने के लिए ऐश्वर्या शर्मा- नील भट्ट, सोनिया बंसल, सना रहीस खान, सनी आर्या को नॉमिनेट किया गया है।
