Munawar Faruqui (मुनव्वर फारुकी) , BB17:: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है। शो के कंटेस्टेंट्स फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं। घर में आयशा खान (Ayesha Khan) की एंट्री के बाद मुनव्वर फारुकी का असली चेहरा सामने आ गया है। यूजर्स सोशल मीडिया पर मुनव्वर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में मुनव्वर और आयशा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का रोमांस देखकर ऐश्वर्या शर्मा भड़क जाती हैं।
Bigg Boss 17 promo (credit pic: instagram)
प्रोमो की शुरुआत नॉमिनेशन के साथ होती है। सबसे पहले नील भट्ट ईशा मालवीय को नॉमिनेट करते हैं। वहीं, ईशा ऐश्वर्या को नॉमिनेट करते हुए कहते हैं कि उनकी नील के अलावा किसी के साथ नहीं दिखती है। अंकिता भी ऐश्वर्या को नॉमिनेट करती हैं। इसके बाद आयशा मुनव्वर (Munawar Faruqui) से कहती हैं कि आज आप व्हाइट शर्ट पहनो।
ऐश्वर्या और आयशा ने घर में किया रोमांस
इसके बाद दोनों साथ में बैठे हुए इशारों-इशारों में बात करते हैं। एक तरफ जहां समर्थ मुनव्वर (Munawar Faruqui) के साथ मजे लेता है। वहीं, ऐश्वर्या नील से कहती हैं कि घर में ये दोनों लोगों को बेवफूक समझते हैं। घर में मुनव्वर और आयशा को साथ में देखकर फैंस भड़क रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर मुनव्वर को फेक बता रहे हैं।
