Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो में प्रेस ने कंटेस्टेंटस से तीखे सवाल पूछे। कंटेस्टेंट्स ने प्रेस के हर सवाल का जवाब दिया। प्रेस ने मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) से पूछा कि शुरुआत से लोग आपको विनर मान रहे थे। लेकिन जब आयशा घर में आईं तब उन्होंने आपके रिलेशनशिप की पोल खोलकर रख दी। तो क्या मुनव्वर शो में डबल फेस है। इस पर मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) प्रेस से सहमति होती है। वो सबके सामने मुनव्वर को डबल फेस कहती हैं।
Bigg Boss 17 (credit pic: instagram)
मन्नारा मीडिया के सामने कहती हैं कि आयशा के आने के बाद इनका बिहेवियर मेरी तरफ पूरी तरह से बदल गया था। इस पर मुनव्वर कहते हैं कि तुम मुझसे बाहर आओ। मन्नारा कहती हैं कि आप हिपोक्रेट हैं और आपको अपने रिश्तों में कोई क्लियारिटी नहीं है। घर में मन्रारा और मुनव्वर की दोस्ती को लोगों ने खूब पसंद किया था। गेम के साथ-साथ दोनों की बॉन्डिंग भी खत्म हो गई और अब इनके बीच दोस्ती भी नहीं बची है।
मन्नारा ने मुनव्वर को कहा- डबल फेस
वहीं, मन्नारा से प्रेस ने उनके और अंकिता के झगड़े पर लेकर सवाल किया। इतना ही नहीं विक्की संग उनकी दोस्ती पर भी कई गंभीप आरोप लगाए गए। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया जिसमें मन्नारा काफी इमोशनल हो जाती हैं। वो अरुण के सामने कहती हैं कि मुझे घर जाना है। अब मुझे यहां पर बहुत अनकंफर्टेबल फील हो रहा है। मैं क्या करूं। मुझे नहीं पता था कि मेरी और विक्की भैया की दोस्ती को लोग ऐसे देखेंगे।
