Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों सभी घरवालों के उपर नॉमिनेशन के बादल घिरे हुए हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए नील भट्ट, रिंकू धवन, आयशा खान और अभिषेक कुमार का नाम शामिल है। ऐसे में सभी दर्शक इस असमंजस में फंसे हुए हैं कि कौन घर जाएगा। इसी चीज को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने राय दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर कौन देहलीज पर है।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इस हफ्ते नील भट्ट समेत 4 लोग के ऊपर नॉमिनेशन के बादल बरस रहे हैं। इसी के साथ शो के एक फैन पेज ने नॉमिनेशन पोल निकाला, जिसमें दर्शक किसे घर से बाहर देखना चाहते हैं। ऐसे में रिंकू धवन को 63, आयशा खान को 27 साथ ही नील भट्ट को 5 और अभिषेक कुमार को 3 वोट मिले हैं। इस हफ्ते रिंकू धवन के जाने के चांसेस हैं, लेकिन कहा जा रहा है की आयशा भी जा सकती हैं।
लोगों के कहना है की शो से रिंकू धवन को जाना चाहिए क्यूंकि उनका गेम में कोई कंट्रीब्यूशन नहीं है। इसी के साथ देखना दिलचस्प होगा की अब घर से कौन बाहर जाकर परिवार संग न्यू ईयर मनाएगा। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का फिनाले 28 जनवरी को होगा।
