Bigg Boss 17: मुसीबतों से घिर चुकी हैं खानजादी, इस कारण नहीं बन पाईं फिनाले का हिस्सा!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 28, 2024, 10:57 PM IST

Bigg Boss 17: आज बिग बॉस 17 का फिनाले है। फैंस विनर के नाम की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के ग्रैंड फिनाले में सभी एक्स कंटेस्टेंट्स नजर आए। लेकिन खानजादी और अनुराग डोभाल नहीं नजर आए। रैपर ने अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वो किस परेशानी में घिरी हुई हैं।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले एपिसोड ऑनएयर हो चुका है। अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फाररुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट है। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। शो के फिनाले एपिसोड पर एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी हिस्सा लिया। लेकिन फिनाले एपिसोड में खानजादी और अनुराग डोभाल नजर नहीं आए। खानजादी ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर बताया कि वो फिनाले का हिस्सा क्यों नहीं बन पाईं।

खानजादी ने अपने व्लॉग में बताया कि उनके साथ कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। रैपर ने कहा कि पता नहीं कैसे उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया। टीम अपना काम कर रही हैं। रैपर ने कहा कि मैंने सोचो की आप लोगों को बता दूं। हालांकि मुझे ये नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ है।

End of Feed