Bigg Boss 17 Mannara Chopra Evict At Fourth Position: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' के फिनाले का आगाज हो चुका है। हर एक कंटेस्टेंट ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से लोगों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं विजेता के नाम का ऐलान होने में भी अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। लेकिन फिनाले के इतने करीब आकर भी एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra)विजेता बनने से चूक गईं। उन्हें खाली हाथ ही सलमान खान (Salman Khan) के शो से बाहर आना पड़ा। दूसरी ओर मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार ने ट्रॉफी की ओर एक और कदम बढ़ाया है।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के एविक्शन को लेकर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "न्यूज आ रही है कि मन्नारा चोपड़ा निकल चुकी हैं। बिग बॉस बहुत ही पक्षपाती हैं और ये बात आज कंफर्म हो गई। उन्होंने हमेशा लायक कंटेस्टेंट्स को बाहर निकाला। मन्नारा तुमने लोगों का दिल जीता है।"
बता दें कि मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने फिल्मी दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने तेलुगू फिल्म के साथ साल 2014 में डेब्यू किया था। वह बॉलीवुड की 'जिद' फिल्म में भी नजर आई थीं, जहां उनका किरदार देखने लायक रहा था। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में कदम रखने वाली मन्नारा चोपड़ा पहली कंटेस्टेंट थीं, जिन्होंने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुनव्वर फारूकी के साथ उनकी दोस्ती को खूब पसंद किया गया था। खास बात तो यह है कि दोनों के नाम को मिलाकर फैंस ने #Munnara हैशटैग भी दिया था।
