टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Finale: अंकिता लोखंडे की सास ने फिनाले में बहू को दी बड़ी वॉर्निंग, कहा- 'दोबारा ऐसे शो में नहीं जाओगी'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 28, 2024, 10:23 PM IST

Bigg Boss 17 Finale: बिग बॉस 17 का फिनाले बड़ा ही धमाकेदार आ रहा है। अंकिता लोखंडे के लिए पूरा सीजन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इस बीच अब बिग बॉस के फिनाले में भी अंकिता लोखंडे की सास ने एक विवादित बयान दे दिया है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

Image

BB 17: Ankita Lokhande Mother in Law in Finale

Bigg Boss 17 Finale: बिग बॉस 17 का फिनाले बड़ा ही धमाकेदार आ रहा है। अंकिता लोखंडे के लिए पूरा सीजन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इस बीच अब बिग बॉस के फिनाले में भी अंकिता लोखंडे की सास ने एक विवादित बयान दे दिया है। सलमान खान बिग बॉस के फिनाले में अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल के रिश्ते पर मस्ती मजाक करते नजर आते हैं। इस बीच वह अंकिता लोखंडे की सास रंजना जैन के साथ ही मस्ती करते दिखे हैं। पहले तो वह अंकिता लोखंडे से बात करते हैं और उन्हें अपनी सास को 4 वचन देने की बात कहते हैं। जिसपर अंकिता कहती हैं कि पहले तो वह उनके बेटे यानी अपने पति विक्की जैन को हमेशा खुद रखेंगी।

उनका भी हमेशा हमेशा खयाल रखेंगी जैसे हमेशा रखती आई हैं। इसी के साथ ही अंकिता ने कहा कि वह विक्की के साथ प्यार से रहेंगी। इसके साथ ही सलमान खान अंकिता की सास को भी 3 वचन देने के लिए कहते हैं।

'तुम दोबारा ऐसे शो में नहीं जाओगी'

अंकिता लोखंडे से बात करते हुए रंजना ने कहा, 'अंकिता बेटो अब तुम परिवार को इज्जत का खयाल रखोगी और ऐसे किसी शो में नहीं जाओगी।' इसको सुनकर सलमान खान भी हंसने लगते हैं और कहते है ये यहां भी शुरू हो गईं। इसके बाद अंकिता कहती हैं कि नहीं मम्मीं इस इंडस्ट्री में मुझे काफी कुछ दिया है और मैं काफी ग्रेटफुल हूं।' सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे की सास का ये बयान भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article