K-Pop Sensation Aoora To Make Entry In Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना है। शो के हर एक कंटेस्टेंट्स अपनी गेम और हरकतों के कारण लाइमलाइट बटोरते नजर आते हैं। हालांकि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की टीआरपी रेटिंग एक बार फिर से गिरनी शुरू हो गई है। ऐसे में मेकर्स ने दांव खेलने की कोशिश की है। दरअसल, 'बिग बॉस 17' में जल्द ही के-पॉप सेंसेशन अऊरा (Aoora) की एंट्री होने वाली है, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है।
सलमान खान के 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में अऊरा (Aoora) की एंट्री से जुड़ा प्रोमो वीडियो खुद कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। प्रोमो वीडियो में अऊरा 'बिग बॉस 17' के मंच पर खड़े होकर 'वो किसना है' गाना गाते दिखाई दिये। बता दें कि 'बिग बॉस 17' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अऊरा की लोकप्रियता भारत में बढ़ती ही जा रही है। वहीं बॉलीवुड से भी उनका अच्छा लगाव है। ऐसे में मेकर्स ने शो में उनकी एंट्री कराने का फैसला किया है।
'बिग बॉस 17' में अऊरा की एंट्री पर लोगों ने दिया रिएक्शन
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में अऊरा (Aoora) की एंट्री को लेकर लोग भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने प्रोमो वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अरे किसी को भी ले आओ, विजेता तो मुनव्वर ही बनेगा।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे इस शो में मत आओ यार, वापिस चले जाओ।" वहीं एक यूजर ने 'बिग बॉस 17' के मेकर्स पर तंज कसते हुए लिखा, "यार कौन है इसका कास्टिंग एजेंट, किसी को भी ला रहे हैं।"
