Bigg Boss 17: समर्थ को बॉयफ्रेंड नहीं मानने पर Isha Malviya ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं नहीं चाहती थी नेशनल TV पर आए

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 23, 2024, 01:30 PM IST

Bigg boss 17: इस हफ्ते शो से ईशा मालवीय घर से बाहर हो गई है। ईशा ने घर से निकलते ही अपने और समर्थ के रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए मुश्किल था नेशनल टेलीविजन पर अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट करना। लेकिन मैंने उस चीज को सबके सामने एक्सेप्ट किया।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी को होने वाला है। फिनाले से पहले फैंस शो के विनर के नाम की चर्चा कर रहे हैं। इस हफ्ते ईशा मालवीय (Isha Malviya) घर से बेघर हो गई हैं। ईशा ने घर से बाहर आते ही अपने पर्सनल रिश्ते और गेम पर बात की। एक्ट्रेस से पूछा गया कि शो में जब आपके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) की एंट्री हुई थी तो आपने उन्हें अच्छा दोस्त बताया था। आपने उन्हें बॉयफ्रेंड मानने से इंकार क्यों कर दिया था। एक्ट्रेस ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैंने घर में जाने से पहले समर्थ से कहा था कि हम अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं करेंगे। इतना ही नहीं अपने खास दोस्तों को भी डेटिंग की खबरों को महज अफवाह कहने को कहा था।

End of Feed