Bigg Boss 17: पहले नॉमिनेशन टास्क में घरवाले इस हसीना को करेंगे टारगेट, नए प्रोमो में हुआ खुलासा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 17, 2023, 10:28 AM IST

Bigg Boss 17 Nomination Task: बिग बॉस 17 का पहला नॉमिनेशन टास्क आज होने वाला है, जहां कई कंटेस्टेंट पर पहले ही हफ्ते नॉमिनेशन की तलवार टूटने वाली हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ कंटेस्टेंट पतली लगी से बचते नजर आएंगे। आइए बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss 17 Nomination Task: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 की शुरुआत हो गई है। बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे से लेकर, नील भट्ट और सनी आर्या तक कई फेमस सितारे शामिल हुए हैं। बिग बॉस 17 का पहला नॉमिनेशन टास्क आज होने वाला है। जहां कई कंटेस्टेंट्स पर पहले ही हफ्ते नॉमिनेशन की तलवार टूटने वाली हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ कंटेस्टेंट पतली लगी से बचते नजर आएंगे। बिग बॉस का एक लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें घर के सभी कंटेस्टेंट को एक दूसरे को नॉमिनेट करने का टास्क दिया जाता है। इस बीच जारी ्प्रोमो में ज्यादातक कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा का नाम लेते नजर आ रहे हैं।

End of Feed