Harsh Beniwal Ready To Enter In Bigg Boss 17: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की तैयारियां जोरों-शोरों पर हो रही हैं। शो के शुरू होने में एक महीने का वक्त रह गया है। वहीं दूसरी ओर मेकर्स ऐसे कंटेस्टेंट्स की तलाश में हैं जो 'बिग बॉस 17' में धूम मचा सकें। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 17' के लिए मेकर्स को अपना कंटेस्टेंट मिल भी चुका है। वहीं माना जा रहा है कि एक बार फिर से सलमान खान के शो में यू-ट्यूबर का जलवा देखने को मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में हर्ष बेनिवाल (Harsh Beniwal) की एंट्री होने वाली है। उन्हें मेकर्स ने सीजन 17 के लिए अप्रोच किया था और उनके बीच शो को लेकर बातचीत भी जारी थी। लेकिन खास बात तो यह है कि हर्ष बेनिवाल ने खुद ही 'बिग बॉस 17' में एंट्री की बात को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिग बॉस का सिंबल भी शेयर किया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हर्ष बेनिवाल अपनी 'बिग बॉस' में एंट्री को कंफर्म कर रहे हैं।
'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किये जा चुके हैं ये सितारे
'बिग बॉस 17' के लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। इस लिस्ट में सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के पापा यानी तौकीर हसन खान से लेकर ईशा मालवीय तक का नाम शामिल है। खबरों की मानें तो 'बिग बॉस 17' के लिए ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अर्जित तनेजा, साक्षी चोपड़ा जैसे सितारों को भी न्योता भेजा गया है। इसके अलावा 'बिग बॉस ओटीटी 2' के मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान भी 'बिग बॉस 17' में कदम रख सकते हैं।
