Bigg Boss 17 Finale When and Where to Watch Today : बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले चंद घंटों में शुरू होने वाला है। कंटेस्टेंट से लेकर जनता तक हर कोई दिल थाम कर बैठा है और अपने पसंदीदा स्टार को जीतते हुए देखना चाहता है। जहां 12 बजे ही वोटिंग लाइन बंद हो गई है। वहीं अब शाम के 6 बजे का ही इंतजार है, शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक बिग बॉस 17 के घर में महफ़िल सजने वाली है। जिसमें टॉप 5 कन्टेस्टन्ट कि किस्मत से पर्दा उठेगा। आइए आपको बताते हैं कहा देख सकते हैं बिग बॉस 17 फिनाले लाइव
Bigg Boss 17 Ayesha Khan Story
कहाँ देख सकते हैं बिग बॉस 17 फिनाले लाइव(Bigg boss 17 finale where to watch)
सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 को आज अपना विनर मिल जाएगा। इससे पहले सभी स्टार्स ने कमर कस ली है और किस्मत की बाजी खेलने को तैयार हैं। फिनाले को आप जियो सिनेमा( Jio Cinema) और कलर्स टीवी( Colors TV) चैनल पर शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक देख सकते हैं। इसका प्रसारण लगातार दोनों जगह बना रहेगा। इसी के साथ आप टाइम्स नाउ नवभारत पर बिग बॉस 17 फिनाले कि हर अपडेट ले सकते हैं।
वोटिंग लाइन हुई बंद
बता दें कि अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट करने के लिए वोटिंग लाइन आज दोपहर 12 बजे से बंद हो गई हैं। जनता की वोटिंग के हिसाब से ही बिग बॉस 17 का विनर चुना जाएगा। जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे वहीं शो का विनर कहलाएगा। सोशल मीडिया की वोटिंग लाइन पर नजर डाले तो मुनव्वर फारुकी( Munawar Faruqui) सबसे आगे चल रहे हैं उसके बाद दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार( Abhishek Kumar) हैं। अब इसका फैसला खुद सलमान खान( Salman Khan) करने वाले हैं।
