Bigg Boss 17 के बाद Ayesha Khan की झोली में गिरी फिल्म, साउथ की हीरोइन को किया रातों-रातों रिप्लेस!

Ayesha Khan New South Movie: बिग बॉस 17 से रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई एक्ट्रेस आयशा खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको साउथ की एक बड़ी अपकमिंग फिल्म में कास्ट किया गया, पढ़िए पूरी अपडेट इस रिपोर्ट में।

Ayesha Khan New South Movie: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में एक्ट्रेस आयशा खान अपने और मुनव्वर फारुकी के कलेश को लेकर चर्चा का विषय बन गई थी। आयशा ने मुनव्वर पर डबल डेटिंग का आरोप लगाकर सभी के होश उड़ा दिए थे, साथ और कई गंभीरइल्जाम लगाए थे। रातों रात आयशा सोशल मीडिया सेंसेशन बने गई कई उनके चाहने वालों में इजाफा भी हुआ। लेकिन अब एक्ट्रेस की किस्मत रातों-रात बदल गई है, जिसको लेकर एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को साउथ की एक बड़ी फिल्म में कास्ट किया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या है ये पूरी खबर।

Ayesha Khan New South Movie

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के बाद मानो आयशा खान (Ayesha Khan) की किस्मत चमक गई है, एक्ट्रेस की झोली में रातों-रात फिल्म गिर गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ की अपकमिंग फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी (Gangs of Godavari) में आयशा नजर आएंगी। फिल्म में वह एक्टर विश्वक सेन के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। इसी के साथ पहले इस फिल्म के एक्ट्रेसईशा रेब्बी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया, उन्होंने काफी सीन्स भी शूट कर लिए थे। लेकिन एक्ट्रेस की तबियत खराब होने के कारण उन्हें रिप्लेस करना पड़ा और फिल्म आयशा के हाथ लग गई।

End of Feed