Bigg Boss 17 Munawar Faruqui and Ayesha Khan: बिग बॉस 17 हर गुजरते एपिसोड के सतह रोमांचक होता जा रहा है। मेकर्स शो में नया ट्विस्ट और टर्न लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अभी हाल ही में बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारुकी पर टू टाइमिंग का इल्जाम लगाने वाली आयशा खान की एंट्री हुई थी। जिसके बाद से मुनव्वर का घर में खेल बदल गया है। मुनव्वर पर कई इल्जाम लगाने के दो दिन बाद ही घर में आयशा सिंह के मिजाज बदल गए हैं। वह बीते शो में मुनव्वर (Munawar Faruqui) संग नैन मटक्का करती हुई नजर आती हैं। हालांकि आयशा खान ने फिर एक बार अपने तेवर दिखा दिए हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट पर नजार डालते हैं।
मुनव्वर संग नैन मटक्का करने के बाद Ayesha Khan ने दिखाए तेवर
घर में एंट्री के दो दिन बाद ही आयशा-मुनव्वर आपस में फ्लर्ट करते हुआ नजर आते हैं। जिसके बाद ऐश्वर्या शर्मा दोनों के बदलते रिश्ते पर तंज कसती नजर आती हैं। वह बोलती हैं कि "आयशा जब आई थी तो काफी गुस्से में थी, लेकिन अब उसके साथ दोस्ताना हो गईं है।" इस बीच घर में बातचीत के दौरान ऐश्वर्या, आयशा से उसके और मुनव्वर के रिश्ते के बारे में पूछती है। जिसके बाद आयशा तुरंत अपने तेवर बदल देती है और बोलती है कि, "मैं उसे अपने जीवन में बिल्कुल नहीं चाहती। मैं उसका चेहरा कभी नहीं देखना चाहती।" जिसके बाद ऐश्वर्या को यह सुन कर हंसी आ जाती है।
आयशा खान ने मुनव्वर फारुकी के दो टाइमिंग का हवाला देते हुए शो में एंट्री की थी। उन्होंने मुनव्वर पर इल्जाम लगाया था की जब वह पूर्व प्रेमिका नाज़िला सिताशी के संपर्क में थे तब उन्होंने मुझसे प्यार का इज़हार किया था।
