Bigg Boss 17: अनुराग-अरुण में हुई हाथापाई से भड़के बिग बॉस, घरवालों को मिली कड़ी सजा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2023, 05:48 PM IST

Bigg Boss 17:सलमान खान के शो में अरुण और अनुराग के बीच में हाथपाई हुई। इस झगड़े के दौरान अनुराग बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाते है। इस झगड़े से नाराज बिग बॉस अनुराग समेत सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी सजा देते हैं। क्या होगा इस सजा का असर घरवालों पर?

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। शो को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस हफ्ते वीकेंड का वार पर कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ। घर में नए हफ्ते की शुरुआत अनुराग और अरुण के झगड़े के साथ होती है। अनुराग अरुण से कहते हैं कि मैं तेरी हेकड़ी जल्द निकालूंगा। दोनों के बीच में बात हाथापाई तक चली जाती है। किचन एरिया में अनुराग गुस्से में मग तोड़ देते हैं। अनुराग की इस हरकत से बिग बॉस पूरे घर को सजा देते हैं।

End of Feed