Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में मेकर्स शो को और भी मजेदार बनाने के लिए हर दिन कोई ना कोई ट्विस्ट और टर्न्स ला रहे हैं। ऐसे में ये देख फैंस के बीच शो को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। हार बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही कंटेस्टेंट को वीकेंड के वार पर क्लास लगाते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में बिग बॉस ने एक बार फिर घरवालों के साथ खेल खेला जिससे घर में हड़कंप मच गया। साथ ही विक्की और अंकिता के रिश्ते में भी खटास आ गई।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के नए प्रोमो के शुरुआत में देखने को मिला कि बिग बॉस ने सभी घरवालों को रिपोर्ट कार्ड थामकर सभी का तबादला कर दिया। ऐसे में विक्की जैन (Vicky Jain) को दिमाग वाले घर में जाना पड़े। लेकिन अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को इस बात का बुरा लगा वहीं दूसरी तरह विक्की खुश दिखाई दिए। ऐसे में इन दोनों के बीस घमासान लड़ाई देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) बिग बॉस से वॉलन्टरी एग्जिट लेने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है।
दरअसल एपिसोड में दिखाया गया की अनुराग और अरुण के बीच हाथापाई हो जाती है। जिसके चलते अनुराग को बिग बॉस पुरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर देते हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट ने खुद से घर से बेघर होने की इच्छा बिग बॉस के सामने रखी। अब देखना दिलचस्प होगा की अनुराग सही में शो से बाहर होंगे या नहीं।
