Bigg Boss 17: सलमान खान के कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में हंगामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोई ना कोई कंटेस्टेंट आपस में भीड़ रहा है। शो में ऐसे कई कंटेस्टेंट हैं जो अपने मास्टरमाइंड दिमाग से खूब कम्पटीशन दे रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर शो के मेकर्स ने आने वाले एपिसोड को लेकर एक प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में दिखाया गया की अंकिता लोखंडे विक्की जैन से बेहद ही खफा है, साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पति को लात भी मारी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर पूरा मामला है क्या।
प्रोमो के शुरुआत में दिखाया गया की बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) सभी घरवालों के तबादला कर देते हैं। साथ ही ऐसे में विक्की जैन (Vicky Jain) को दिल के मकान से निकालकर दिमाग में भेज दिया है। ऐसे में बिग बॉस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से कहते हैं की आप क्यों इतनी उदास हो रही हैं, जिसके लिए मुंह उतरा हुआ है वो तो वहां नाच रहा है बहुत। ऐसे में अंकिता का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। ऐसे में विक्की जैन जब उन्हें समझाने आते हैं तो अंकिता उन्हें लात मार देती है।
इसी के साथ अंकिता विक्की जैन को खरी खोटी सुनाते हुए कहती हैं कि तुम सेल्फिश इडियट हो। किस्मत खराब हो गई सच में तेरे साथ रहकर, अब भूल जा की हम शादीशुदा है। आज से तू अलग आज से मैं अलग, तुम हमेशा से शातिर ही था। तूने मेरे को यूज किया। ये लड़ाई देख सभी के सभी चौंक जाते हैं।
