बॉलीवुड

बादशाह को डेट कर रही हैं मृणाल ठाकुर! शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले दिखे स्टार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2023, 04:09 PM IST

Badshah- Mrunal Thakur Dating: बादशाह और मृणाल ठाकुर की दिवाली पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मृणाल बादशाह का हाथ थामे हुए पार्टी से बाहर निकल रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स का कहना हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Image

mrunal- badshah dating (credit pic: instagram)

Badshah- Mrunal Thakur Dating: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस हाल ही में शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में रैपर बादशाह के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस का बादशाह के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मृणाल बादशाह का हाथ थामे हुए पार्टी से बाहर निकल रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स का कहना है कि क्या ये दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में मृणाल ग्रीन कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, बादशाह ब्लैक कलर के आउटफिट में हैंडसम लगे रहे हैं। पार्टी से निकलने के दौरान मृणाल बादशाह का हाथ थामे हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये दोनों डेट कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि ये बहुत ही सामान्य बात है। इससे ये पता नहीं लग रहा है कि दोनों डेट कर रहे हैं।

क्या बादशाह को डेट कर रही हैं मृणाल

मृणाल ने पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाई है। बादशाह ने साल 2020 में अपनी पत्नी जैस्मीन मसीह से तलाक ले लिया था। दोनों की एक प्यार सी बेटी भी हैं जिसका जन्म साल 2017 में हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, बादशाह एक्ट्रेस ईशा रिखी को डेट कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article