Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों चर्चा में छाई हुई हैं। घर में विक्की जैन (Vicky Jain) की मां ने आते ही अपनी बहू को खरी-खोटी सुना दी। एक्ट्रेस अपनी सास की बातों का प्यार से जवाब देती दिखीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने विक्की के पूरे परिवार से माफी मांगी। एक्ट्रेस ने विक्को को भी सॉरी कहा। इस दौरान अंकिता की मां अपनी बेटी का सपोर्ट किया। एक्ट्रेस की मां ने कहा तुम सभी चीजों को शांति के साथ हैंडल करो। घर से निकलने के बाद अंकिता की मां ने कहा, मैं बस अपनी बेटी की खुशी चाहती हूं।
Vicky Ankita (credit pic: instagram)
इतना ही नहीं अंकिता की मां ने रश्मि देसाई के उस कमेंट को भी लाइक किया है जिसमें एक्ट्रेस अपनी दोस्त का बचाव कर रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अंकिता के लिए स्टैंड लेते हुए भी नजर आईं। अंकिता की मां के उस पोस्ट को लाइक करने के बाद लोगों का कहना है कि दोनों का रिश्ता खत्म हो सकता है। सोशल मीडिया पर लोग अंकिता की सास को टॉक्सिक का टैग दे रहे हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस तक अंकिता को सपोर्ट कर रहे हैं।
क्या विक्की जैन से अलग हो जाएंगी अंकिता
बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा ने भी अंकिता को सपोर्ट किया है। ऐश्वर्या ने विक्की की मां के देवता वाले कमेंट पर रिएक्ट किया है। विक्की की मां ने कहा था, पत्नियों के लिए पति देवता होता है। इस पर ऐश्वर्या ने कहा कि आंटी आपका बेटा कोई देवता नहीं है। वो भी अंकिता के बारे में कुछ न कुछ बोलते हुए नजर आया।
