टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Ankita Lokhande ने दी विक्की जैन को छोड़कर जाने की धमकी, बोलीं- तुम्हें बस लड़ना आता है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 15, 2024, 10:45 AM IST

Bigg Boss 17: विक्की कौशल और अंकिता लोखंडे का रिश्ता नाजुक मोड़ से गुजर रहा है। घर में दोनों के बीच में हर छोटी छोटी बात पर झगड़ा होता है। वीकेंड के वार के बाद फिर से दोनों में जमकर बहस हुई। झगड़े के दौरान अंकिता कहती हैं मैं तूझे छोड़कर चली जाऊंगी हमेशा- हमेशा के लिए।

Image

Vicky- Ankita Bb 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। घर में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच में जमकर झगड़े हो रहे हैं। वीकेंड का वार पर करण जौहर (Karan Johar) ने भी विक्की और अंकिता को समझाया कि उनका रिश्ता कैसा दिख रहा है। इसके अलावा करण ने विक्की की क्लास लगाते हुए कहा कि तुमने एक बार अपनी पत्नी से नहीं पूछा कि क्या हुआ ऐसा कि वो इतना सॉरी बोल रही हैं। विक्की अंकिता से पूछते हैं कि मम्मी ने क्या कहां?

अंकिता की बात सुनने के बाद विक्की यहां पर अपने परिवार का बचाव करते हुए दिखाई देते हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में दोनों फिर से लड़ते हुए नजर आते हैं। अंकिता कहती हैं बर्तन है आपके कर दीजिए। विक्की कहते हैं कि आप मुझे क्यों बोल रही हैं। अब आप कैप्टन नहीं है। आप मुझे नहीं बोल सकती हैं। इस पर अंकिता कहती हैं कि ये कौन सा तमीज होता है बात करने का।

अंकिता और विक्की में हुआ फिर झगड़ा

किचन में विक्की कहते हैं कि तुमने मुझे दो लोगों के सामने बेइज्जत कर दिया। अंकिता कहती हैं कि कल से तू मुझसे लड़ रहा है। तू इस तरह से करेगा तो मैं जा रही हूं छोड़कर तुझे। देख लें तू तुझसे क्या करना है। इसके अलावा घर में बिग बॉस घर से बेघर होने वाले सदस्य के नाम का खुलासा करेंगे। वीकेंड पर कोई भी घरवाला एलनमिनेट नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समर्थ घर से बेघर हो सकते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article