टीवी मसाला

Bigg Boss 17 की ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा ये कंटेस्टेंट, एक्स विनर ने भी जमाने के सामने की भविष्यवाणी

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui To Lift The Trophy: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' के फिनाले में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन फिनाले से चंद दिनों पहले ही बिग बॉस के एक्स विनर ने विजेता के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की है।

Image

'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी उठाएगा ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui To Lift The Trophy: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने इन दिनों सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान का ये शो टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बखूबी बना चुका है। शो धीरे-धीरे टॉप 10 में ऊपर आने की कोशिश में लगा है। बता दें कि बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का फिनाले 28 जनवरी को होने वाला है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को पछाड़कर आगे निकलने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन फिनाले से 14 दिन पहले ही बिग बॉस के एक्स विजेता एमसी स्टेन (MC Stan) ने होने वाले विनर के नाम पर मुहर लगा दी है।

सलमान खान (Salman Khan) के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में यूं तो सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एमसी स्टेन (MC Stan) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भविष्यवाणी की कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) अपने साथ बिग बॉस 17 की ट्रॉफी लेकर आने वाले हैं। उन्होंने मुनव्वर फारूकी के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की और लिखा, "मीटर खींचकर रख लाला, ट्रॉफी आ रही है ना। हमेशा तुम्हारे साथ हैं मेरे भाई। हक से, मुनव्वर को प्यार दिखाओ।" मुनव्वर फारूकी से जुड़ी एमसी स्टेन की ये स्टोरी देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई।

bigg boss

bigg boss

बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की निजी जिंदगी की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने मुनव्वर की पोल खोलते हुए कहा था कि ये बाहर एक लड़की को रिश्ता भेजकर आए हैं। साथ ही नाजिला के सिलसिले में भी उन्होंने मुनव्वर फारूकी की कई बातें सबके सामने बताईं। लेकिन इस एपिसोड के बाद कई सितारे मुनव्वर फारूकी के सपोर्ट में खड़े दिखाई दिये, जिसमें करण कुंद्रा, प्रिंस नरुला, युविका चौधरी और पवित्रा पुनिया तक शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article