बॉलीवुड

पैपराजी संग Deepika- Ranveer ने किया शेर खुल गए का हुक स्टेप, कपल के जेश्चर ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 14, 2024, 11:09 AM IST

Deepika Padukone-Ranveer Singh Viral Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एयरपोर्ट वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल शेर खुल गए का हुक स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खासबात ये है कि कपल अकेले नहीं बल्कि फोटोग्राफर संग वाइब करते हुए नजर आया। फैंस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Deepika Padukone- Ranveer Singh (credit pic: Instagram)

Deepika Padukone-Ranveer Singh Viral Video: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। कपल को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। कपल का एयरपोर्ट वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रणवीर और दीपिका पैपराजी संग शेर खुल गए का हुक स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर और दीपिका के इस जेश्चर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

दीपिका और रणवीर एयरपोर्ट पर कैजुअल आउटफिट में नजर आए। कपल वीडियो में कार बैठे हुए नजर आ रहा है। एयरपोर्ट पर एक फोटोग्राफर कपल के सामने शेर खुल गए का हुक स्टेप करते हुए दिखाई देता है। फोटोग्राफर को डांस करते हुए देख रणवीर और दीपिका कार में बैठे-बैठे ही स्टेप करते हैं।

शेर खुल गए पर दीपिका-रणवीर ने किया डांस

शेर खुल गए दीपिका की अपकमिंग फिल्म फाइटर का गाना है। फिल्म के गाने को ऑडियंस को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फाइटर में दीपिका, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म इस साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित है। पहली बार ऋतिक और दीपिका साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फाइटर के अलावा दीपिका की फिल्म क्लिक एडी 2898 रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article