Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 छाया हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स फैंस को भरपूर एंटरटेन कर रहे हैं। इस बार शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, सनी आर्या, अभिषेक कुमार समेत कई कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। वीकेंड का वार पर सलमान ने ईशा, अभिषेक, समर्थ को फटकार लगाई। इसके अलावा खानजादी को भी सलमान ने बताया कि वो अकेले है का घर में नारा चला रही है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान सिंगर किंग का जोरदार स्वागत करते हैं।
Ankita Lokhande and Sana Raees Khan (credit pic: instagram)
किंग स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देते हैं और घरवालों के साथ गेम खेलते हैं। वो दिल के सदस्यों से कहते हैं कि आप किस सदस्य के लिए अपना दिल का दरवाजा बंद करना चाहेंगे। ऐश्वर्या ने विक्की का नाम लिया। वहीं, अंकिता ने सना रहीस खान का नाम लिया।
अंकिता ने बंद किया सना रहीस खान के मुंह पर दरवाजा
अंकिता कहती हैं कि सना बहुत बड़ी धोखेबाज है। उनके लिए मैं अपने दिल का दरवाजा कभी नहीं खोलूंगी। सना भी अंकिता को जवाब देती है। वो कहती हैं कि आप भी अच्छे नहीं हो। सना बोलती रहती हैं और अंकिता दरवाजा बंद कर देती। दोनों के बीच में पिछले कुछ दिनों से लगातार फाइट चल रही है। सलमान खान के सामने इस तरह का बिहेवियर बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। क्या सलमान लगाएंगे अंकिता को फटकार।
