टीवी मसाला

Ali Merchant तीसरी बार बने दूल्हा, पत्नी अंदलीब जैदी संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 4, 2023, 12:31 PM IST

Ali Merchant Marriage: टीवी के मशहूर एक्टर अली मर्चेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी से शादी कर ली है। एक्टर ने शादी की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस एक्टर को शादी की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। दोनों लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे।

Image

Ali Merchant (credit pic: instagram)

Ali Merchant Marriage: एक्टर अली मर्चेंट ने तीसरी बार शादी कर ली है। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी संग सात फेरे लिए। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। कपल ने लखनऊ में पूरी रीति-रिवाज से शादी की। एक्टर ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस एक्टर को शादी की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। कपल 15 नवंबर को मुंबई में रिस्पेशन देगा। एक्टर ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, मैं खुश हूं कि मेरी और अंदलीब शादीशुदा हो गए हैं।

एक्टर ने अंदलीब संग रोमांटिक फोटो शेयर की है। एक फोटो में अली अदलीब को निहारते हुए दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में अली अदलीब का माथा चूमते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अंदलीब को बुर्ज खलीफा के सामने यॉर्ट में प्रपोज किया था। एक्टर ने शादी के प्रपोजल का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

अली मर्चेंट ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें

अली और अंदलीब की मुलाकात एक फैशन इवेंट में हुई थी। दोनों एक- दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। अली अपने इस नए फेज को लेकर काफी एक्साइटेड है। एक्टर इन दिनों वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। एक्टर ने टीवी से ब्रेक लिया हुआ है। एक्टर हाल ही में लॉकअप में नजर आए थे। उनका गेम दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article