टीवी मसाला

Bigg Boss 17: निगेटिव पीआर पर सलमान ने दी एल्विश को सलाह, बोले-जब आप सक्सेफुल होते हैं तो लोग ऐसा...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 4, 2023, 11:06 AM IST

Bigg Boss 17: इस हफ्ते वीकेंड का वार पर सलमान खान के शो पर एल्विश यादव और मनीषा रानी पहुंचने वाले हैं। दोनों अपने अपकमिंग सॉन्ग के प्रमोशन के लिए पहुंचे है। तीनों मिलकर फैंस को जमकर एंटरटेन करने वाले हैं। शो पर सलमान एल्विश से पूछते हैं कि आप हमारी ट्रॉफी लेकर नहीं आए।

Image

Elvish Yadav- Salman Khan (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में है। वीकेंड का वार पर शो के होस्ट सलमान खान ने अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय को अपनी लाइफ पब्लिक में लाने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि लोग आपका मजाक उड़ा रहे हैं। सलमान ने तीनों को समझाया की घर के बाहर चीजें कैसी दिख रही है। वीकेंड पर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और मनीषा रानी (Manisha Rani) अपने गाने को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। सलमान संग मनीषा और एल्विश ने डांस किया। सलमान एल्विश से पूछते हैं कि आप अकेले आ गए। उसे साथ नहीं लाए। इस पर एल्विश ने सलमान से पूछा किसे साथ नहीं लाया। जो आप हमें लौटना चाहते थे ट्रॉफी।

एल्विश आगे कहते हैं कि मैं वापस नहीं करना चाहता था। लेकिन सोशल मीडिया पर इतना निगेटिव पी आर हो रहा था। मुझे लगा अगर ये सब इस ट्रॉफी की वजह से हो रहा है तो मुझे ये नहीं चाहिए। सलमान एल्विश को समझाते हैं कि जब आप सक्सेफुल हो जाते हैं तो लोग आप से जलन लगते हैं। वो आपको नीचा करने के लिए ऐसा करते हैं। आपको इन सबकी वजह से परेशान नहीं होना है।

सलमान ने दी एल्विश को सलाह

वहीं, मनीषा सलमान से कहती हैं कि मुझे बिग बॉस के हर सीजन में आना है। सलमान कहते हैं कि आप हर सीजन में आ सकते हो। लेकिन आपको स्क्रीन पर नहीं दिखाएंगे। सलमान और मनीषा का फन बैंटर फैंस को पसंद आता है। कुछ समय पहले खबरें आई थी कि अभिषेक मल्हान और एल्विश के बीच चीजें ठीक नहीं है। लेकिन दोनों ने इन बातों को अफवाह बताया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article