टीवी मसाला

Rakhi Sawant का पत्ता कटते ही अब शर्लिन चोपड़ा ने थामा आदिल खान का हाथ! इसी साल साथ मनाया था रक्षाबंधन

Sherlyn Chopra Adil Khan Durrani Spotted Together: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के रिश्ते में इसी साल काफी खटपट मची थी। दोनों ने एक-दूजे पर इल्जाम भी लगाए थे। वहीं अब राखी सावंत से साथ छूटने के बाद आदिल खान दुर्रानी शर्लिन चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं।

Image

आदिल संग डिनर करने पहुंचीं शर्लिन चोपड़ा

Sherlyn Chopra Adil Khan Durrani Spotted Together: बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत ने बीते साल आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ शादी रचाई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया और कुछ ही महीनों में दोनों के बीच उथल-पुथल भी शुरू हो गई। जहां राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा जैसे संगीन आरोप लगाए थे तो वहीं आदिल खान दुर्रानी ने भी पलटवार किया था। राखी की लड़ाई में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) भी उनके साथ खड़ी दिखी थीं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि अब वह आदिल खान दुर्रानी का हाथ थामती नजर आ रही हैं।

दरअसल, शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) और आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) लंबे वक्त बाद एक-दूजे के साथ नजर आए। शर्लिन चोपड़ा और आदिल खान दुर्रानी का इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक रेस्त्रां के बाहर साथ दिखाई दिये। शर्लिन चोपड़ा का यह वीडियो वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है, जिसमें दिखाई दिया कि शर्लिन चोपड़ा का झुमका गिर जाता है। इसपर वह आदिल खान दुर्रानी को बुलाती हैं। हैरत की बात तो यह है कि वह आकर शर्लिन को झुमका पहनाते हैं।

इसी साल शर्लिन ने बांधी थी आदिल खान दुर्रानी को राखी

बता दें कि राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के बीच मची खटपट के बीच शर्लिन चोपड़ा ने कई बार आदिल का भी साथ दिया था। हैरत की बात तो यह है कि उन्होंने राखी सावंत के एक्स पति को राखी भी बांधी थी। वहीं अब दोनों को साथ देखकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, "ये तो बहन-भाई बने थे, अब क्या हो गया।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "कभी ये आदिल को भाई बोलती है, कभी बॉयफ्रेंड बना लेती है। क्या औरत है ये।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article