Bigg Boss 17: Ankita Lokhande के बाहर होते ही ट्विटर पर आया सैलाब, फैंस ने मेकर्स को लगाई लताड़

Ankita Lokhande Evicted From Bigg Boss 17 Twitter Reaction: शो बिग बॉस 17 से कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे बाहर हो गई है, जिसके बाद फैंस ने ट्विटर पर मेकर्स की क्लास लगाई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए फैंस के रिएक्शन कैसे हैं इस एलिमिनेशन के बाद।

Ankita Lokhande Evicted From Bigg Boss 17 Twitter Reaction: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले जारी है, जिसपर हर एक दर्शक अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं। ऐसे में हर कोई अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के जीतने की दुआ भगवान के आगे मांग रहा है। सिर्फ यही नहीं कुछ देर पहले देखने को मिला की टॉप 5 कंटेस्टेंट से अरुण कुमार महाशेट्टी बाहर हो गए हैं। लेकिन अब दर्शकों को चौथे एलिमिनेशन से झटका दे दिया है, जी हां घर से अंकिता लोखंडे बाहर हो गई है। ऐसे में फैंस के ट्विटर पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Ankita Lokhande Evicted From Bigg Boss 17 Twitter Reaction:

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से फिनाले की रेस से अंकिता लोखंडे बाहर हो गई हैं, जो काफी ज्यादा चौंका देने वाला है। ये देख एक्ट्रेस के सभी फैंस का दिल टूट गया है, सिर्फ यही नहीं ट्विटर पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि बहुत अच्छा खेला अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) आप वास्तव में एक ऐसे व्यक्ति का रत्न हैं जो बहुत साफ दिल और वास्तव में रिश्तों वाली लड़की है। मेरी ओर से आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं और मुझे आशा है कि आप और अधिक उज्ज्वल होंगे।

End of Feed