Bigg Boss 17 Promo: टीवी के पॉप्यूलर एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने एक साथ बिग बॉस 17 के घर में एंट्री ली है। दोनों टीवी के जाने माने चेहरे हैं। उनका शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' दर्शकों को काफी पसंद आया था। जिसके बाद अब नील और ऐश्वर्या बिग बॉस के घर में कुछ खोए-खोए से नजर आ रहे हैं।बिग बॉस 17 के लेटेस्ट प्रोमो में नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की बिग बॉस जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस दोनों को न सिर्फ बोरिंग बताते हैं बल्कि कनफ्यूज्ड भी करार दे देते हैं। जिसके बाद ऐश्वर्या रोने लगती हैं।
Aishwarya Sharma and Neil Bhatt Bashed by Bigg Boss
यह भी पढ़ें- BB 17 First Week Nomination: इन 3 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, पहले हफ्ते में कट सकता है पत्ता
अभी तक घर में ऐश्वर्या या नील की कोई गेम नजर नहीं आई है, वह ज्यादातक समय चुप रहते हैं और अपना स्टैंड भी नहीं लेते। जिस वजह से पहले ही हफ्ते उनका इम्प्रेशन काफी सही नहीं जा रहा है। अब बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में दोनों ने कई खुलासे किए हैं।
क्यों फूट-फूटकर रोने लगीं अंकिता?
बिग बॉस कहते हैं, 'इस घर में दो ऐसे लोग हैं, जिन्हे समझ में हीं नहीं आ रहा है कि चल क्या रहा है और करना क्या है।' जिसपर नील कहते हैं, 'मुझे मानना होगा कि हम बोरिंग हैं।' इस बीच ऐश्वर्या रोने लगती हैं और कहती हैं मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा क्या चल रहा है। मेरे मूड स्विंग हो रहे हैं।'
