Bigg Boss 17 से अपने एविक्शन से Aishwarya Sharma हैं ना खुश, कहा 'ये अनफेयर था'...

Aishwarya Sharma on Bigg Boss 17 Eviction: हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 17 से बेघर हुईं ऐश्वर्या शर्मा ने अपने एविक्शन को लेकर बात की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Aishwarya Sharma on Bigg Boss 17 Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक दूजे से कंटेस्टेंट ने लड़ाई कर दुश्मनी मोल ले रखी है। ऐसे में इस एंटरटेनमेंट के डोज से दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी के साथ नए ट्विस्ट और टर्न्स से बिग बॉस ने घर में बवाल मचा दिया है। हाल ही घर से ऐश्वर्या शर्मा का पत्ता कट चुका है, साथ ही इस लिस्ट में अनुराग डोभाल का नाम भी है। अब बाहर आते ही एक्ट्रेस ने अपने एविक्शन को लेकर बात की है।

Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma on Eviction

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इस हफ्ते डबल एविक्शन हुआ जिसमें ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और अनुराग डोभाल का (Anurag Dobhal) नाम शामिल है। ऐसे में बाहर आकर जब एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या से पूछा गया की उनका एविक्शन बेहद अचानक था। एक्ट्रेस जवाब देते हुए कहती हैं कि मेरा घर से बाहर निकलना अनफेयर था, मैं ईशा की तरह सही फैसले लेती हूँ। मैं दिल से खेलती हूँ ना की लोगों के दिलों से। इस घर में दोस्त बनाना बहुत ही मुश्किल है, सब सांप जैसे हैं।

End of Feed