Bigg Boss 17: विक्की जैन संग झगड़ा करना अभिषेक को पड़ा भारी, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई जमकर लताड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 11, 2023, 11:31 AM IST

Bigg Boss 17: घर में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान अभिषेक ने विक्की की उम्र का मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर यूजर्स अभिषेक को जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट के बीच में हर दिन रणनीति बदलती रहती हैं। किसी पल कोई दोस्त होता है तो दूसरे पल दुश्मन बन जाता है। शो में अभिषेक कुमार सबसे ज्यादा एग्रेसिव कंटेस्टेंट हैं। घर में सबसे ज्यादा उनके झगड़े होते हैं। झगड़े के दौरान अभिषेक अपनी भाषा की मर्यादा भूल जाते हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने अभिषेक को उनके बिहेवियर के लिए जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने अभिषेक को घर का सबसे फेक कंटेस्टेंट बताया था। हाल ही में घर में विक्की जैन और अभिषेक के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान अभिषेक विक्की की उम्र का मजाक उड़ाते हैं।

वो कहते हैं कि 40 साल का हो गया और ये सब कर रहा है। विक्की कहते हैं कि 40 की उम्र में भी मैं सक्सेफुल हूं। मैं देखूंगा कि 40 साल की उम्र में तू कहां है। दोनों के बीच में जमकर झगड़ा होता है। अभिषेक शुरुआत से ही विक्की के साथ है। ऐसे में अभिषेक का विक्की से लड़ना सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

End of Feed