Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार की झोली में गिरा 'खतरों के खिलाड़ी 14', खुद रोहित शेट्टी ने दिया ऑफर!

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Gets Khatron Ke Khiladi 14 Offer: 'बिग बॉस 17' का हिस्सा रहे अभिषेक कुमार इन दिनों लोगों की नजरों में हीरो बने हुए हैं। खास बात तो यह है कि बिग बॉस 17 के खत्म होने से पहले ही अभिषेक कुमार की झोली में एक और रियलिटी शो गिरा है।

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Gets Khatron Ke Khiladi 14 Offer: टीवी के चर्चित एक्टर अभिषेक कुमार इन दिनों 'बिग बॉस 17' के साथ झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। शो में उनका अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। जहां शुरुआती दिनों में वह सबसे ज्यादा ट्रोल होते थे तो वहीं इन दिनों अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) लोगों की नजरों में हीरो बने हुए हैं। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में तो उन्हें पसंद किया ही जा रहा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह एक और रियलिटी शो में हाथ आजमा सकते हैं, जिसका ऑफर उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि खुद रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने दिया है।

End of Feed