'बिग बॉस 16' विनर MC Stan ने गर्लफ्रेंड बुबा से जुदा की राहें, सोशल मीडिया पर छलका ब्रेकअप का दर्द

Bigg Boss 16 Star MC Stan Break Up With Girlfriend: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 16' में जीत दर्ज करने वाले एमसी स्टेन अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, एमसी स्टेन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि एमसी स्टेन का ब्रेकअप हो गया है।

Bigg Boss 16 Star MC Stan Break Up With Girlfriend: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 16' में जीत हासिल कर सबके दिलों पर छा जाने वाले एमसी स्टेन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने शोज के कारण तो कभी अपने गानों के कारण एमसी स्टेन (MC Stan) सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन हाल ही में एमसी स्टेन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका और बूबा का ब्रेकअप हो गया है।

एमसी स्टेन (MC Stan) की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गईं। बता दें कि 'बिग बॉस 16' में अक्सर एमसी स्टेन को बूबा के बारे में बात करते देखा जाता था। यहां तक कि एमसी स्टेन और बूबा की शादी की चर्चा भी 'बिग बॉस 16' में होती थी। वहीं उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी की बात करें तो उनकी एक स्टोरी में लिखा नजर आया, "ब्रेकअप! सबसे मजबूत एहसास भी एक्सपायर हो जाता है, जब वह नजरअंदाज किया जाने लगे।" एमसी स्टेन का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ। उनकी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा नजर आया, "लोग सही लोगों से गलत तरीके से पेश आते हैं और गलत लोगों से सही तरीके से।"

End of Feed