Anupamaa Actor Ashish Mehrotra Confirm For Khatron Ke Khiladi 14: टीवी का हिट शो 'अनुपमा' इन दिनों सबके दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। 'अनुपमा' ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों का दिल तो जीता ही है, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। 'अनुपमा' में काम करने का हर किसी का सपना होता है। लेकिन हाल ही में इस हिट टीवी शो को एक्टर आशीष मेहरोत्रा ने अलविदा कह दिया। उन्होंने बीते दिन पोस्ट शेयर कर 'अनुपमा' (Anupamaa) से विदा लिया। उनकी इस बात से फैंस को भी काफी झटका लगा है। हालांकि 'अनुपमा' से निकलते ही आशीष मेहरोत्रा (Ashish Mehrotra) के हाथ नया शो लगा है।
'अनुपमा' (Anupamaa) एक्टर आशीष मेहरोत्रा (Ashish Mehrotra) अब जल्द ही रोहित शेट्टी के अपकमिंग शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आ सकते हैं। आशीष मेहरोत्रा के 'अनुपमा' छोड़ते ही अटकलें लगने लगी थीं कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आएंगे। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, आशीष ने शो में अपनी सीट पक्की भी कर ली है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' से जुड़े सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए आशीष मेहरोत्रा ने सीट पक्की कर ली है और वह कंटेस्टेंट्स के साथ जल्द ही रोमानिया की उड़ान भरेंगे।" बता दें कि आशीष मेहरोत्रा ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। लेकिन उन्होंने अपनी पोस्ट में नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में हिंट दिया था।
आशीष मेहरोत्रा (Ashish Mehrotra) ने 'अनुपमा' (Anupamaa) को अलविदा कहते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, "आप लोग मुझे जल्द ही अलग रूप में देखेंगे या मेरा असली रूप देखेंगे। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहता हूं।" बता दें कि आशीष मेहरोत्रा के अलावा आसिम रियाज, गश्मीर महाजनी, निमृत कौर आहलुवालिया और समर्थ जुरेल भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' का हिस्सा बनेंगे।
