Abdu Rozik To Tie Knot On 7 July: सोशल मीडिया सेंसेशन से 'बिग बॉस 16' में रहकर सबका दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक ने हमेशा ही अपनी क्यूटनेस से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 16' के जरिए हर एक भारतीय के दिल में जगह बनाई है। वहीं इस बार अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) अपनी क्यूटनेस के कारण नहीं बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़ी खास चीज के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, अब्दु रोजिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद 'बिग बॉस 16' कंटेस्टेंट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी है।
अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने प्यार के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। अब्दु ने सोशल मीडिया पर वेडिंग रिंग की फोटो भी दिखाई। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मैंने कभी भी ये सोचा नहीं था कि मैं इतना भाग्यशाली होऊंगा कि मुझे अपनी जिंदगी में प्यार मिलेगा, जो न केवल मेरा सम्मान करेगा, बल्कि मेरी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को बोझ नहीं समझेगा। 7 जुलाई की तारीख को सेव कर लीजिए, मैं बता नहीं सकता शब्दों में कि मैं कितना खुश हूं।" बता दें कि अब्दु रोजिक शारजाह की एमिराती हसीना संग निकाह पढ़ेंगे।
अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) वीडियो में कहते दिखाई दिये, "हैलो दोस्तों, मैं हू अब्दु रोजिक। आप सभी को पता है कि मेरी उम्र 20 साल है। मेरा सपना था प्यार करना, जो मेरा सम्मान करे और मुझे समझे भी। मैंने वो लड़की ढूंढ ली है और मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड और खुश हूं।" अब्दु रोजिक की शादी की खबर सुनकर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। एआर रहमान ने अब्दु के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत शानदार खबर है भाई। आपकी खुशी यूं ही बनी रहे।"
