टीवी मसाला

Gauhar Khan के बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन पर BMC ने फेरा पानी, तोड़ दिया थीम पार्टी का गेट

गौहर खान और जैद दरबार के बेटे जहान को एक साल हो गया। कपल ने शानदार पार्टी रखी थी। पार्टी के लिए जंगल थीम रखी गई थी। लेकिन बीएमसी ने इस सेलिब्रेशन पर पानी फेर दिया। बीएमसी के अधिकारियों ने थीम पार्टी के गेट को तोड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Gauhar Khan (credit Pic: Instagram)

गौहर खान (Gauhar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) के बेटे जहान 9 मई को एक साल के हो गए हैं। कपल ने मुंबई के शानदार रेस्तरां में शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में माही विज, देबिना बनर्जी, विन्नी अरोड़ा समेत कई टीवी स्टार्स शामिल हुए थे। बेटे के बर्थडे के लिए एक्ट्रेस अपनी बेटे के साथ पहुंची थीं। लेकिन बीएमसी के अधिकारियों ने पार्टी के जश्न पर पानी फेर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

गौहर और जैद ने बेटे की बर्थडे पार्टी के लिए जंगल थीम रखी थी। फुटपाथ पर जंगल थीम वाला एंट्री गेट बनाने पर कार्रवाई हुई है। बीएमसी अधिकारियों ने होटल स्टाफ से हटाने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद बीएमसी अधिकारी ने एंट्री गेट को तोड़ दिया।

BMC ने तोड़ा बर्थडे पार्टी का गेट

वीडियो में बीएमसी अधिकारियों ने गेट तोड़ा। इसके बाद उन्होंने खंभों को तोड़कर टेंपो में रख दिया। बेटे के बर्थडे पर ऐसा होना गौहर और जैद के लिए काफी शर्मनाक था। कपल ने साल 2023 में बेटे का स्वागत किया था। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले बेटे का चेहरा दिखाया था। एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। कपल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2020 में शादी कर ली।

वहीं, गौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार झलक दिखला जा 11 होस्ट किया था। एक्ट्रेस इसके अलावा वेब सीरीज और फिल्मों में एक्टिव हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article