Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने की टीना दत्ता को मारने की कोशिश, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2022, 09:13 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) का रिश्ता समझ पाना बेहद मुश्किल है। दोनों एक पल काफी करीबी दोस्त नजर आते हैं वही दूसरे ही पल एक दूसरे को बुरा-भला कहने लगते हैं। ऐसे में टीना ने शालीन पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीना दत्ता ने शालीन भनोट पर लगाए गंभीर आरोप।
  • टीना ने अपने और शालीन के रिश्ते पर खुलासा किया।
  • एक्ट्रेस ने बताया शालीन ने उनपर हाथ उठाने की कोशिश की।

Bigg Boss 16: टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को बिग बॉस 16 के घर में समझ पाना काफी मुश्किल है। दोनों दिन में कई बार अपनी बात से पलट जाते हैं और पल में रंग बदल लेते हैं। टीना और शालीन का रिश्ता दोस्ती का है या प्यार का इसे समझना बेहद मुश्किल है। टीना ने बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में शालीन पर बडे ही गंभीर आरोप लगाए हैं। एमसी स्टेन से बात करते हुए टीना अपने और शालीन के रिश्ते के बारे में बात कर रही थीं। इस बीच उन्होंने खुलासा किया कि शालीन मे उनपर हाथ उठाने की भी कोशिश की थी। प्रियंका चौधरी ने बात करते हुए टीना ने शालीन पर और भी कई संगीन आरोप लगाए हैं, जिसके बाद शालीन भनोट की छवि धूमिल होती नजर आ रही है।

Shalin Bhanot and Tina Dutta

शालीन भनोट ने टीना पर हाथ उठाया?

शालीन भनोट के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए टीना ने बताया, 'यार यहां सभी को लगता है कि मैं बार-बार क्यों लड़ाई के बाद शालीन के पास चली जाती हूं। उसने बाथरूम से चिल्ला-चिल्ला कर मेरे बारे में कितना भला-बुरा कहा और फिर भी मैं उससे बात करने लगती हूं। उसने तो गुस्से में एक बार मुझपर हाथ उठाने की भी कोशिश की।' इसके साथ ही टीना ने कहा, 'बहस के बाद वह आकर सॉरी-सॉरी कहने लगता है चिपक जाता है। अब हमें एक ही घर में रहना है मैं उसे कब तक इग्नोर कर सकती हूं ऐसे में हम फिर से बात करने लगते हैं।'

End of Feed