Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में श्रीजिता डे (Sreejita De) और टीना दत्ता (Tina Dutta) के बीच की दुश्मनी का कोई अंत होता नजर नहीं आ रहा है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ लगातार जहर उगल रही हैं और भला-बुरा कह रही है। बिग बॉस में श्रीजिता डे की वापसी के बाद से ही टीना दत्ता के चेहरे पर 12 बजे हुए हैं। श्रीजिता लगातार टीना दत्ता के बारे में एक से एक बड़े खुलासे किए जा रही हैं। हालांकि अब टीना के बारे में श्रीजिता ने जो कहा है वह अपने आप में एक काफी बड़ा बयान है, इससे अब पूरा इंडिया टीना दत्ता को जज कर रहा है। श्रीजिता ने पहले टीना को गोल्ड डिगर कहा था, जिसके बाद अब उन्होंने एक्ट्रेस को दूसरों का घर तोड़ने वाली औरत बताया है। इसने सभी फैंस को हैरान कर दिया है।
Bigg Boss 16: Tina Dutta and Sreejita De
दूसरों के घर तोड़ती हैं टीना दत्ता
बिग बॉस का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें श्रीजिता डे, सौंदर्या शर्मा से बातचीत कर रही हैं वो भी टीना दत्ता के बारे में। श्रीजिता कहती हैं, ‘टीना लड़कों के अटेंशन की भूखी है। उसके बिना वो रहा ही नहीं सकती है, बहुत लोगों के घर तोड़ने की कोशिश की है उसने इसलिए वह कभी अपना घर नहीं बसा पाई है। आप अंदर से इतना नाखुश हो कि दूसरे लोगों को नीचे गिराकर आपको अच्छा लगता है।’ इस बीच सौंदर्या शर्मा भी श्रीजिता की बातों से हां में हां मिला रही हैं। श्रीजिता का यह बयान सीधे तौर टीना के कैरेक्टर पर सवाल उठा रहा है।
Sreejita kar rahi hai Tina ke baare mein kuch baatein. 🫣Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat… t.co/EkOCxJ3gHO
— ANI (@ANI) Dec 21, 2022
लोगों ने जताई नाराजगी
इस बीच बिग बॉस फैंस का मानना है कि श्रीजिता को यूं घर के बाहर की बात लाकर टीना दत्ता के चरित्र पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। पहले भी सलमान खान और बिग बॉस ने यह साफ कर दिया है कि घर के बाहर की बातों को अंदर लाना और दूसरे घरवालों को प्रवोक करना बिलकुल गलत है। इस बीच देखने वाली बात यह होगी कि टीना दत्ता इस पूरे मामले में किस तरह रिएक्ट करती हैं।
