Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में फिलहाल फैमिली वीक चल रहा है। आज बिग बॉस के घर में टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Sreejita De) के मंगेतर माइतल बीपी एंट्री लेने वाले हैं। इसके साथ ही सौंदर्या शर्मा की मां और सुंबुल तौकीर खान के बड़े पापा भी घर में नजर आने वाले हैं। इस बीच अपने मंगेतर को देख श्रीजिता डे खुशी से पागल हो जाती हैं और नेशनल टेलीविजन पर माइकल को किस कर देती हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिग बॉस का यह नया प्रोमो काफी मजेदार है और तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस बीच सौंदर्या शर्मा अपने मां को देख इमोशनल हो जाती हैं और फूट-फूट कर रोने लगती हैं। वहीं दूसरी ओर सुंबुल तौकीर खान के बड़े पापा भी काफी मजाकिया लग रहे हैं। बिग बॉस में आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।
Sreejita De and Michael BP
श्रीजिता डे ने मंगेतर को किया किस
टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Sreejita De) की प्रेम कहानी अब जग जाहिर हो गई है। बिग बॉस के फैमिली वीक में श्रीजिता डे से मिलने के लिए उनके मंगेतर माइकल बीपी घर में बड़े ही अलग अंदाज से एंट्री लेते हैं। वह घर के दरवाजे पर एक पानी के ग्लास को अपने पैर से गिराते हैं जो एक शादी के बाद की रश्म है। इसके साथ ही जैसे ही बिग बॉस श्रीजिता डे को रिलीज करते हैं तो वह सीधा माइकल को गोद में कूद जाती हैं और उन्हे किस भी करती हैं। इस बीच उनका यह वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं बिग बॉस फैंस श्रीजिता को ओवर एक्साइडेट बता रहे हैं।
बिग बॉस से बाहर जाते करेंगे शादी
श्रीजिता डे बिग बॉस के घर में ही इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वह यहां से बाहर जाने के बाद माइकल से शादी करने वाली हैं। इस बीच माइकल एक दिन तक श्रीजिता डे के साथ बिग बॉस के घर में ही रहने वाले हैं। दोनों को एक साथ घर में देखना काफी मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।
