Bigg Boss 16: 'मुझे गलत तरह से छुआ और किस किया', सौंदर्या शर्मा ने शालीन भनोट पर लगाए आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 03:17 PM IST

bigg boss 16 Update: अब नए एपिसोड में, हमने देखा कि सौंदर्या शर्मा ने शालीन पर गलत तरीके से छूने और किस करने का आरोप लगाया। जी हां, सौंदर्या ने अभिनेता शालीन के खिलाफ ये चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

bigg boss 16 : सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे विवादास्पद रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' को वास्तव में दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। शो से फैन्स को खूब एंटरटेनमेंट मसाला देखने को मिल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स में शालीन भनोट शो के टॉप दावेदारों में से एक के रूप में सामने आए हैं क्योंकि वह घर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब नए एपिसोड में, हमने देखा कि सौंदर्या शर्मा ने शालीन पर गलत तरीके से छूने और किस करने का आरोप लगाया। जी हां, आपने उसे सही पढ़ा है!

bigg boss 16

bigg boss 16

जैसे ही सौंदर्या ने अभिनेता शालीन के खिलाफ ये चौंकाने वाले आरोप लगाए शो में मान्या सिंह को शालीन भनोट के समर्थन में सामने आते देखा गया। इस दौरान मान्या ने सौंदर्या को बिग बॉस हाउस की 'सबसे अनरियल' व्यक्ति बताया। पूर्व मिस इंडिया रनरअप मान्या ने आरोप लगाया है कि सौंदर्या दिखने के लिए हर तरह की कोशिश कर रही हैं और वह लोगों के करीब जाती हैं। मान्या ने जोर देकर कहा कि जब गौतम विग कैप्टन बने, तो उनकी उनसे दोस्ती हो गई और उन्हें यह भी विश्वास दिलाया कि शालीन ने उन्हें किसिंग करते हुए गलत तरीके से छुआ। माान्या ने कहा कि अगर सौंदर्या, अभिनेता शालीन के चट से इतनी असहज थीं तो उन्होंने स्टैंड क्यों नहीं लिया?

End of Feed