Bigg Boss 16: शिव ठाकरे की मां इस कंटेस्टेंट को देखना चाहती हैं अगला कप्तान, कहा-'उसे टारगेट करना बंद करो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 11, 2023, 08:26 AM IST

Bigg Boss 16: शिव ठाकरे की मां आशा ठाकरे ने बिग बॉस के घर में एंट्री लेकर सभी को अपना फैन बना लिया है। जिस अंदाज से शिव की मां घर के बाकी सदस्यों को ट्रीट कर रही थीं वह देखने लायक था। इस बीच शालीन भनोट को हमेशा टारगेट करने के लिए उन्होंने अपने बेटे शिव की ही क्लास लगा दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शिव ठाकरे की मां ने अपने बेटे को ही लगाई फटकार।
  • शालीन भनोट को फेक बोलने के लिए मंडली की लगाई क्लास।
  • शिव की मां ने शालीन को टारगेट ना करने की गुजारिश की है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में फिलहाल फैमिली वीर (Bigg Boss 16 Family Week) चल रहा है। इस बीच घरवालों की फैमिली मेंबर कई दिनों बाद उनसे मिलने आ रहे हैं। ऐसे में फैमिली वीक के पहले दिन साजिद खान, प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे के घरवाले उनसे मिलने आए। ऐसे में शिव ठाकरे की मां आशा के व्यवहार ने फैंस का दिल जीत लिया है। शिव ठाकरे की मां बाकी घर कंटेस्टेंट के बाकी कंटेस्टेंट से जिस तरह मिल रही थीं वह देखना काफी लाजवाब था। मंडली के साथ ही वह घर के बाकी सदस्यों से भी उसी अंदाज से मिलती नजर आई हैं। इस बीच शालीन भनोट को टारगेट करने के लिए उन्होंने अपने बेटे शिव ठाकरे की क्लास भी लगा दी और शिव ठाकरे से कहा कि वह अब शालीन भनोट को ही कप्तान बनाएं।

Bigg Boss 16 Contestant Shiv Thakare

Bigg Boss 16 Contestant Shiv Thakare

शालीन भनोट को नया कप्तान देखना चाहती हैं आशा

शिव ठाकरे की मां कल अपने बेटे से बात करते हुए शालीन भनोट को टारगेट करने के लिए उनकी डांट लगा रही थीं, आशा ने कहा, ‘तुम सब लोग मिलकर शालीन को ही टारगेट करते हो, उस बेचारे के पास फिर कोई नहीं होता। इधर से टीना उसको सुना देती है इधर तुम लोग उसे फेक-फेक बोलते हो। अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, बिग बॉस के घर के अगले कप्तानी टास्क में तू शालीन भनोट की मदद करना और उसे कप्तान बनाना।’

End of Feed