Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में 13वें हफ्ते के लिए कप्तान (Bigg Boss New Captian) घोषित हो गया है। इस बार का कप्तानी टास्क पिछले टास्क के मुकाबले काफी अलग था, इस बार कप्तान की चाबी ऑडियंस के हाथों में थी। बिग बॉस घर वालों के लिए एक अनोखे टास्क की घोषणा की जिसमे उन्हें कप्तानी के तीन दावेदारों को चुनना था और फिर उन तीनों दावेदारों में से कौन घर का नया कप्तान बनेगा इसका फैसला खुद ऑडियंस को करने दिया। इस टास्क से पहले घरवाले भी काफी उत्सुक नजर आए। घर के नए कप्तान के तौर पर घरवालों ने एमसी स्टैन, अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे इन तीन कंटेस्टेंट को दावेदार चुना। जिसके बाद अब इन तीनों को कप्तानी टास्क जीतने के लिए ऑडियंस को मनाना था।
Bigg Boss 16 Captaincy Task
कप्तानी चुनाव में शिव ठाकरे की हुई जीत
इस बीच घर के नए कप्तानी टास्क में अब्दु रोजिक, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे को ऑडियंस पर अपनी छाप छोड़नी थी ताकि वह उन्हें ही घर का नया कप्तान चुनें। घर के बाकी सदस्य भी इन तीनों दावेदारों की मदद करते नजर आते हैं। ऐसे में लाइव ऑडियंस शिव ठाकरे को घर का नया कप्तान चुनती है और वह तीसरी बार बिग बॉस के घर पर राज करने के लिए तैयार हैं। इन सब के बीच अर्चना गौतम ऑडियंस के फैसले से हैरान हो जाती हैं। उन्हें शायद उम्मीद नहीं थी कि शिव ठाकरे को फैंस के सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे।
अब एक कप्तान का ही होगा राज
बीते कुछ हफ्तों से घर पर एक से ज्यादा कप्तान राज कर रहे थे, हालांकि अब बिग बॉस ने घोषणा कर दी है कि अब से घर पर केवल एक ही कंटेस्टेंट का राज होगा। इस बीच फैंस सुंबुल तौकीर खान के प्रति साजिद खान के बरताव पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बिग बॉस फैंस का मानना है कि साजिद का इस तरह सुंबुल को समय-समय पर बुली करना कतई सही नहीं है।
